Home » जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलने जा रहा, इस बड़े नेता के नाम से जाना जाएगा एयरपोर्ट
उत्तराखंड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलने जा रहा, इस बड़े नेता के नाम से जाना जाएगा एयरपोर्ट

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नया नाम पड़ने जा रहा है।इस मामले में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी।

https://youtube.com/shorts/tqCutb1Ss5M?feature=share

देहरादून के एकमात्र हवाई अड्डा यानी के एयरपोर्ट का नाम जल्द ही बदलने जा रहा है। एयरपोर्ट का नया नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा।इस मामले को लेकर हवाई अड्डा सलाहकार समिति की ओर से बैठक की गई। बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी। सलाहकार समिति के सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम (पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी )के नाम पर रखने की बात सामने रखी।इसके बाद सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन और संबधित विभागों ने इस पर अपनी सहमति दे दी। हवाई अड्डा सलाहकार समिति अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक की माने तो पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंडियों का सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया था। इसलिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखा गया। तो वही अब देहरादून का जौलीग्रांट हवाई अड्डा नए नाम से जाना जाएगा।

https://divaydrishti.com/monsoon-like-condition-in-the-month-of-march-highest-rainfall-in-march-record-of-8-years-broken/

 

 

About the author

Monika

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments