Home » नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, बाजार कराय बंद 
उत्तराखंड

नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, बाजार कराय बंद 

देहरादून में हुए लाठीचार्ज के बाद मामला और गर्म होता नजर आ रहा है वही आज लाठीचार्ज के विरोध में राज्य भर से बेरोजगार युवाओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है उनका आक्रोश इस प्रकार है की हल्द्वानी में हल्द्वानी में सुबह युवाओं ने सबसे पहले गीता पाठ से आंदोलन की शुरुआत की तो वहीं राजधानी देहरादून में युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हल्ला बोला। इसके बाद युवाओं का आक्रोश को देखते हुए जिला अधिकारी वहां वार्ता के लिए पहुंची और युवाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन युवा बेरोजगार समझने को तैयार नहीं हुए। वही बेरोजगार युवाओं ने यहीं कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।आपको बता दें की बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह आज शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments