Home » सीएम धामी ने गौलापार में किया सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का शुभारंभ
उत्तराखंड राजनीति

सीएम धामी ने गौलापार में किया सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का शुभारंभ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी 7 फरवरी को हल्द्वानी वासियों को बड़ी सौगात दी। सीएम धामी ने गौलापार स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट/ लीगेसी वेस्ट प्लांट का शुभारंभ किया। वही मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार प्रदेश की नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट जनता को समर्पित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की कई घोषणाएं

  • चिड़ियाघर के लिए जल्द धनराशि जारी की जाएगी।
  •   हल्द्वानी में बनाने जा रहा नशा मुक्ति केंद्र।
  • सुशीला तिवारी अस्पताल में बनाई जाएगी आधुनिक कैथ लैब।
  • लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर के लिए जारी की जाएगी धनराशि।

 

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments