Home » देश में प्रथम आई मानसखंड झांकी के कलाकारों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये
उत्तराखंड

देश में प्रथम आई मानसखंड झांकी के कलाकारों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये

उत्तराखंड को प्रथम स्थान मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानसखंड झांकी के प्रत्येक कलाकार को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मिली ट्राफी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को भेंट की।बुधवार यानी 1 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में झांकी की टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना के एस चौहान के साथ झांकी के कलाकार मौजूद थे मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के लिये गर्व की बात कही। सीएम धामी का कहना है कि इससे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments