Home » लड़की का क्यूट रिएक्शन इस यूट्यूबर को पड़ा भारी
उत्तराखंड

लड़की का क्यूट रिएक्शन इस यूट्यूबर को पड़ा भारी

लड़की का क्यूट रिएक्शन इस यूट्यूबर को पड़ा भारी

आजकल लोग यूट्यूब पर काफी वीडियों बना कर डाल रहें,वही यूट्यूब पर अपनी वीडियों को वयरल करने के लिए कुछ युवा सारी हदें पार कर रहे है,एक ऐसा ही मामला सामने आया है,जहां एक यूट्यूबर को लड़कियों के सामने बाइक स्टंट करना भारी पड़ गया,ट्रैफिक पुलिस ने उसे चिन्हित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया

पुलिस ने मंगलवार यानी 24 जनवरी को आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है की पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है।

लड़की का क्यूट रिएक्शन इस यूट्यूबर को पड़ा भारी

पुलिस  ऐसे 10यूट्यूबरों को चिन्हित कर चुकी है। जहां इन्ही में से एक धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को मंगलवार को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है की उसने अपने चैनल पर दो वीडियो डाली थी। जिसमें कैप्शन कुछ इस तरह था ( क्यूट गर्ल रिएक्शन ऑफ कावासाकी जेड900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन) इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने स्टंट बाइकिंग करता नजर आया,जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने आती वहां तेज एक्सलरेटर देकर उन्हें परेशान करता। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments