Home » 9 साल बाद अपने स्थान पर विराजेगी मां धारी देवी
उत्तराखंड संस्कृति

9 साल बाद अपने स्थान पर विराजेगी मां धारी देवी

उत्तराखंड का चमत्कारी मंदिर, दिन में तीन बार बदलती है माता की मूर्ती अपना स्वरुप
उत्तराखंड का चमत्कारी मंदिर, दिन में तीन बार बदलती है माता की मूर्ती अपना स्वरुप

उत्तराखंड के श्रीनगर के कलियासौड़ में अलकनन्दा नदी के किनारे सिद्धपीठ मां धारी देवी का मंदिर है। जिन्हें छोटे चार धाम को धारण करने वाला माना जाता है। और जो उत्तराखंड की रक्षक भी मानी जाती है।

9 साल बाद अपने स्थान पर विराजेगी मां धारी देवी
9 साल बाद अपने स्थान पर विराजेगी मां धारी देवी

आप को बता दे की मां धारी को केदारनाथ का द्वारपाल कहा भी जाता है।उत्तराखंड के लोगों की माने तो साल 2013 में केदारनाथ में आई आपदा भी मां धारी के कोप का ही परिणाम थी। जानकारी दे दे की श्रीनगर में चल रहे हाइडिल-पॉवर प्रोजेक्ट के लिए साल 2013 में 16 जून की शाम मां धारी की प्रतिमा को प्राचीन मंदिर से हटा दिया गया था। प्रतिमा हटाने के कुछ घंटे बाद ही 17 जून को केदारनाथ में तबाही आ गई थी। जिसमें हजारों लोगों की जान गई।अब चारों धाम की रक्षक मां धारी देवी को 28 जनवरी को स्थायी निवास मिलने वाला है जिसके लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

आप को बता दे की 28 जनवरी की सुबह शुभ मुहूर्त में मां धारी देवी, भैरवनाथ और नंदी की प्रतिमाएं अस्थायी परिसर से नवनिर्मित मंदिर परिसर में स्थापित कर दी जाएंगी। पिछले नौ साल से प्रतिमाएं इसी स्थान में विराजमान हैं। मंदिर के पुजारियों ने 28 जनवरी का दिन तय किया है। मंदिर पुजारियों और भक्तों को इसके लिए 9 साल का इंतजार करना पड़ा है।

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments