Home » रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देहरादून दौरा,शौर्य स्थल का करेंगे उद्घाटन
उत्तराखंड राजनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देहरादून दौरा,शौर्य स्थल का करेंगे उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देहरादून दौरा,शौर्य स्थल का करेंगे उद्घाटन,Breaking:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी 14 जनवरी को देहरादून पहुंच रहे हैं। उनके साथ चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी दून पहुंचेंगे। सीडीएस बनने के बाद जनरल चौहान का यह पहला दून दौरा होने जा रहा है।

वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी व सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहने वाले है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गढ़ी कैंट-चीड़बाग में शौर्य स्थल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शहीद जसवंत सिंह मैदान (पूर्व में महिंद्रा ग्राउंड) में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को संबोधित करेंगे।

आप को बता दे की रक्षा मंत्री इसी के साथ सोल आफ स्टील एल्पाइन चैलेंज का भी उद्घाटन करेंगे, जो भारतीय सेना और क्लाव ग्लोबल (विशेष बलों के दिग्गजों की ओर से संचालित एक संगठन) की अपनी तरह की एडवेंचर स्पोर्ट्स की पहल है।

 

About the author

Divay Drishti

Add Comment

Click here to post a comment

Recent Comments